कार्यशाला में सामाजिक हितों को लेकर हुई चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज सतपुली में दो दिवसीय संकुल स्तरीय अंग्रेजी संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के बेहतर हितों को लेकर चर्चा की गई।
कार्यशाला के पहले दिन वक्ताओं ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है इसलिए हमें भी स्वयं को बदलना पड़ेगा। इसके बाद ही कक्षा में विद्याथियों को नई तकनीक से पढ़ाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ सकेंगे। इससे पहले कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन हिमालयन विवि के निदेशक प्रो. संजय ऋषिवर, प्रधानाचार्य दिलीप सिंह, संकुल से संजय ममगाई, पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा, प्रधानाचार्य देवी प्रसाद डडवाल ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *