गांव के बेहतर विकास पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: स्वयंसेवी संस्था द्वारा कोट ब्लाक की न्याय पंचायत कुंडी के पंचायत घर में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीईकरण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियो को विभिन्न जानकारियां दी गई।कार्यक्रम में संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह पंवार ने सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव की परिकल्पना को साकार देते हुए बताया गांव की महिलाएं बच्चे एवं वृद्ध किस प्रकार सुरक्षित रूप से रहते हुए अपने जीवन को जीते हैं। कहा कि गांव में न्याय प्रणाली एवं पुलिस प्रणाली दोनों का आधार सामाजिक रूप से मजबूत एवं सुरक्षित होना चाहिए। गांव में अपराध को नष्ट करने के लिए सभी लोगों को सकारात्मक सहयोग करना चाहिए। मास्टर ट्रेनर सोनू कुमार ने जल पर्याप्त गांव व हरा भरा गांव की थीम की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पर्याप्त रूप से पीने का पानी एवं सिंचाई का पानी उपलब्ध होना चाहिए। गांव की कृषि उत्पादन एवं वन उत्पादन बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी के साधन बढ़ाई जानी चाहिए। गांव में लिफ्ट योजना हाई ड्रम योजना या अन्य माध्यम से सिंचाई के लिए गुल एवं नालियों का निर्माण होना चाहिए जिसके लिए मनरेगा से धन आवंटित हो सकता है। मास्टर ट्रेनर सचिन कुमार ने आत्मनिर्भर और बुनियादी ढांचे गांव की परिकल्पना को साकार करते हुए बताया गांव की आवश्यकताएं गांव स्तर पर ही पूरी होनी चाहिए । गांव को शहर की तरफ नहीं देखना चाहिए गांव को शहर से आवश्यकता पूर्ण करने के लिए देखना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। बीडीपीओ रोहित ठाकुर, वीडीपी पूरन सिंह नेगी ने भी गांव पंचायत विकास योजना की जानकारी दी। इस मौके पर संतोषी देवी, किरण देवी, अनीता देवी, वर्षा देवी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *