पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग की ओर से पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
सोमवार को पूर्व सैनिक लीग की वार्षिक आम बैठक गौरव सैनानी भवन सिद्धबली मार्ग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर्नल (सेनि.)बुद्धि बल्लभ ध्यानी ने की। इस दौरान लोगों से सुझाव व सवाल अमंत्रित किए गए। समस्याओं का निराकरण भी सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया गया। सैनिक कल्याण अधिकारी ने कोटद्वार में माह में एक बार कैंप लगाने का आश्वासन दिया। सभी गौरव सेनानियों को अपनी समस्याओं से अवगत करने के लिए बताया। कर्नल (सेनि.)सूर्य प्रकाश भट्ट व ईसीएचएस अधिकारी ने बताया कि शीघ्र ही मां कामाख्या अस्पताल में भी ईसीएचएस के पैनल में शामिल करने की स्वीकृति मिल जाएगी। आंख के अस्पताल को भी शीघ्र ही पैनल में शामिल कर दिया जाएगा। बैठक में कैंटीन में जनरल स्टोर की कमी पर भी चिंता जताई गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को इस विषय में उच्च अधिकारियों से बात करने का निवेदन किया गया। इस मौके पर भास्कर प्रकाश सिंह रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, सुनील रावत, ख्यात सिंह, भजन सिंह, कुमुद सिंह नेगी, नंद घिल्डियाल, सतीश ध्यानी, सोहन लाल भारद्वाज, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *