उपनल कर्मियों की समस्याओं पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: उपनल महासंघ पौड़ी के अधिवेशन में विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। अधिवेशन में पौड़ी, कोटद्वार व श्रीनगर के उपनल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
रविवार को जिला पंचायत के पुराने सभागार में आयोजित अधिवेशन में लक्ष्मण भंडारी को पौड़ी जिले का अध्यक्ष, प्रमिला को उपाध्यक्ष, मदनमोहन को जिला मंत्री व प्रवीन रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया।अधिवेशन में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उपनल महासंघ प्रदेश के सभी जिलों की नई कार्यकारिणी का गठन कर रहा है। उन्होंने सभी से एकजुट रहने पर जोर दिया। महासचिव विनय प्रसाद ने कहा कि सभी उपनल साथियों के भविष्य सुरक्षित रखने संबंधी मामला कोर्ट में लंबित है। जिसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कहा कि जल्द ही कोर्ट का फैसला उपनल कर्मचारियों के पक्ष में हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कोर कमेठी के अध्यक्ष महेश भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सेमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राणा, सचिव नरेश शाह, महेश आदि शामिल रहे। संचालन मनोज सेमवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *