भाजपा की जिला कार्यसमिति में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा है कि राज्य में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में संगठन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी का जो दृष्टि पत्र सौंपा गया था। उस पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। रूद्रप्रयाग में आयोजित भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक में उन्होंने सशक्त किसान, समृद्घ भारत के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड, उज्जवला योजना, अटल आयुष्मान योजना सहित अनेकों महत्वाकांक्षी योजनाओं की व्यापक जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने जिला कार्यसमिति की बैठक में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को लेकर पूरी जानकारी लेकर उन्हें पार्टी के आगे के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महामंत्री ने ड श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक तीन सत्रों में संगठन की मजबूती, अनुशासन और राजनैतिक स्थिति पर चर्चा की गई। पार्टी कार्यालय गुलाबराय में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के साथ ही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने फूल मालाओं से सुरेश भट्ट का स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री जयप्रकाश सेमवाल द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया। जिसका अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष दरम्यान जख्वाल, मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी विनोद देवशाली द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, वाचस्पति सेमवाल, केदारनाथ नपं अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, नपं ऊखीमठ के अध्यक्ष विजय सिंह राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर पंवार, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विक्रम कंडारी एवं अनूप सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *