महिला दिवस के कार्यक्रमों पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिघि।
कोटद्वार: ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की बैठक में स्व. दीनदयाल नवानी की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आठ मार्च को होली होने के कारण पाचं मार्च की तिथि को नागरिक मंच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम कोटद्वार की महापौर हेमलता नेगी, विशिष्ट अतिथि अनीता आर्य व सरोजनी कैंतुरा होगी। मंच के अध्यक्ष शिव प्रसाद कुकरेती की अध्यक्षता में हुई बैठक में गोविन्द डंडरियाल को कार्यक्रम संयोजन बनाया गया। बैठक में जनाद्र्धन ध्यानी, विजय लखेड़ा, शंकर दत्त गौड़, राकेश लखेड़ा, प्रभाकर ध्यानी, राजेन्द्र कुमार वर्मा आदि ने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *