संगठन के चुनाव को लेकर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पनियाली स्थित अरण्य सभागार कोटद्वार में वन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीएफओ धीरजधर बछवाण ने की। संचालन सेवा निवृत्त रेंजर आरपी पंत ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से संगठन के चुनाव पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारियों के हित में कार्य करना है। विगम पांच वर्ष में सेवानिवृत्त हुए लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। प्रतिमाह द्वितीय रविवार को संगठन की बैठक होगी। इस मौके पर एलआर नाग, अनिल कुकरेती, दिनेश घिल्डियाल, सुरेश मधवाल, रमेश चंद्र कुकरेती, भारत सिंह सजवाण, उमानंद बड़ोला, केसीराम निराला, आरए खान, सतीश जोशी, बलभद्र चौहान, चंद्र किशोर, हरीश चंद्र भट्ट, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *