कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रविवार को शहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चर्चा की। इस दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्यकर्ताओ व पदधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, विधायक दिलीप सिंह रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थ्वाल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी दी। इस संबंध में संगठन की कोर कमेटी की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रत्येक मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के पदाधिकारी व बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी। तय किया गया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर झंडाचौक में वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात महाराजा वैडिंग प्वाइंट से लेकर आयोजन स्थल तक पहुंचने तक मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री का व्यापारी वर्ग, पूर्व सैनिक संगठन, अल्पसंख्यक वर्ग सहित सभी आमजन द्वारा स्वागत किया जायेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शांतनु रावत, सुरेंद्र सिंह, विनोद रावत, गजेंद्र सिंह रावत, अनीता आर्य और नीरूबाला खंतवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *