भाजपा नगर मंडल की बैठक में विचार विमर्श हुआ

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल क्लब में शनिवार को भाजपा की नगर मंडल की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। जिसमें बूथ कमेटी व पन्ना प्रमुखों का सत्यापन करने को कार्यकर्ताओं से कहा। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का भी आयोजन होना है। इसके लिए र्केप लगाया जाएगा। यात्रा के विधानसभा संयोजक अरविंद पडियार ने कहा 30 नवंबर को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल की सभी विधानसभा की विकास योजना का सीएम पुष्कर धामी लोकार्पण व उद्घाटन करेंगे। यहां मोहित साह, मोहन नेगी, भूपेंद्र बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, जीवंती भट्ट, विवेक साह, रोहित भाटिया, मनोज जगाती, संजय चंदेल, खजान डंगवाल, मनोज जोशी, सागर आर्य, गजाला कमाल, सुमन, रेनू पंत, तुलसी डालाकोटी, पुष्पा राणा, लता तिवारी, विक्रम रावत, मोहित रौतेला, विश्वकेतु, मनोज कुमार, विकास जोशी, आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *