शहर की समस्याओं पर की चर्चा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जैव विविधता प्रबंधन समिति की ओर से कोटद्वार शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति ने समस्याओं को लेकर शासन- प्रशसन से भी मिलने का निर्णरू लिया।
शनिवार को वार्ड नंबर 37 श्री विश्वकर्मा उत्थान भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जैव संसाधनों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे व शुल्क लगाया जाएगा। यह धनराशि जैव विविधता पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित करने के लिए खर्च की जाएगी। कहा कि स्थलीय निरीक्षण पर जैव विविधता कमेटी ने पाया कि काफी जगह पर मानकों के विपरीत चैनेलाइज के नाम पर अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन करने वालों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। कहा कि शहर में लगातार दौड़ रहे ओवललोड खनन के डंपरों से सड़के भी बदहाल हो चुकी हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। पूर्व में शिकायत के बाद भी शासन प्रशासन समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा। इस मौके पर पार्षद सुखपाल शाह, विपिन डोबरियाल, जगदीश मेहरा, अमित नेगी, विजेता रावत, सौरभ नौटियाल, मीनाक्षी कोटनाला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *