व्यंजन प्रतियोगिता 7 जुलाई को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आह्वान संस्था की ओर से शहर में सात जुलाई को विभिन्न महिला समूहों की ओर से बनाए गए पहाड़ी व्यंजन की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 5 जुलाई तक नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के माध्यम से महिला समूह प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने बताया कि 7 जुलाई को सभी महिला समूहों के लिए मास्टर सेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया कि प्रतिभागी समूहों को अपने घर से ही दो प्रकार के पहाड़ी व्यंजन बनाकर लाने होंगे। जिसमें व्यंजन, स्टॉल व प्रेजेंटेशन की सजावट की जिम्मेदारी महिला समूह की होगी। बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा पहाड़ी व्यंजन का स्वाद लेकर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महिला समूह का निर्णय लिया जाएगा। सभी प्रतिभागी समूह को संस्था की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता नगर पालिका के डमरु हाल में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *