जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मॉडर्न पब्लिक स्कूल सतपुली में सिविल एवं स्वयं वन प्रभाग पौड़ी के सतपुली रेंज द्वारा वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन्य एवं वन्यजीवों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र राणा ने वन्य जीव एवं पर्यावरण स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती मीना लिंगवाल ने विभाग की पहल का स्वागत किया। प्रतियोगिता में दिशा राणा ने प्रथम, पवन कुकरेती, आयुष नेगी ने द्वितीय एवं प्रिंस, आदित्य नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर वन विभाग सतपुली रेंज रेजर अनिल वर्मा, भोपाल सिंह रावत वन दरोगा एवं मनोज कुमार वन दरोगा, प्रदीप राणा, मनीष वन आरक्षी अशोक कुमार, श्रीमती बबीता देवी, वन आरक्षी मुकेश बहुगुणा एवं प्रबंधक गिरीश खुगशाल, कल्पना बिष्ट, सुनीता लखेड़ा, संतोष नैथानी सहित छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वन आरक्षी अशोक कुमार ने किया।