आपदाग्रस्त क्षेत्रों में विस्थापन व निर्माण कार्य जल्द होरू ऐरी

Spread the love

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी धारचूला पहुंचे। यूकेडी के पूर्व नेता स्व़ लाल सिंह खम्पा के आवास पहुंचकर उनके श्राद्घ में शामिल होकर परिवार जनों को सांत्वना दी। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि धारचूला सीमांत आपदा की जद में है। उन्होंने सरकार से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में निर्माण कार्य कराने सहित पीड़ितों के विस्थापन की मांग की। उन्होंने जोशीमठ में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से भी अतिरिक्त राहत देने की मांग की है। इस दौरान केंद्रीय महासचिव रमेश थलाल,संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, ब्लक अध्यक्ष राजेंद्र डिगारी,राजेंद्र रायपा,नरेश ग्वाल,किशन ऐरी, हर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *