प्रदेश सरकार के खिलाफ कांगे्रस का प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ नैनीडांडा में कांग्रेस कार्यर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय नैनीडांडा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। बैठक के बाद ब्लाक कार्यालय से नैनीडांडा बाजार तक आक्रोश रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके साथ ही चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, विधानसभा प्रभारी कवींद्र इष्टवाल, जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, जिला महिला अध्यक्ष गीता नेगी, जयहरीखाल ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, रघुबीर बिष्ट, प्रदेश महिला महासचिव रंजना रावत, प्रदेश महिला महासचिव रश्मि पटवाल, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी, ब्लाक अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुसाईं, जिला महामंत्री पृथ्वीपाल पर्णवाल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत, सैनिक प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश भदोला आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *