सोमेश्वर में राष्ट्रीय स्मारक पर आशाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित आशाओं ने शुक्रवार को यहां हुकुम सिंह बोरा राष्ट्रीय स्मारक में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये कोविड-19 भत्ता देने की घोषणा हवाई शाबित हुई है। वक्ताओं ने न्यूनतम वेतनमान के तहत मानदेय देने, दुर्घटना बीमा का लाभ व सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 7 लाख रुपये का भुगतान करने, एएनएम पद पर योग्यता के अनुसार पदोन्नति करने आदि मांग की। इस मौके पर विजया लक्ष्मी, रेखा भाकुनी, हंसी राणा भावना बिष्ट, दिव्या भट्ट, सुनीता बोरा, कंचना पाटनी, प्रेमा बोरा, पूजा बिष्ट, गंगा देवी, भावना खाती, रेखा रावत, यशोदा बोरा, हेमा सैजारी, पुष्पा जोशी, दीपा बोरा सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *