जनता मिलन कार्यक्रम में 30 शिकायतों का निस्तारण

Spread the love

नई टिहरी। जिलाधिकारी ड सौरभ गहरवार ने गूलर से जमोला तक के मोटर मार्ग के आगे के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर के ईई को स्टेट्स रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने यह आदेश भाकपा सचिव जगदीश कुलियाल के मांग पत्र पर दिए। जगदीश कुलियाल ने डीएम को बताया कि गूलर से सालब, भगवासेरा, घेराधार, जमोला मोटरमार्ग के आगे बीस किलोमीटर तक निर्माण के लिए वन भूमि स्थानांतरण की जरुरत पड़ रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता की समस्यायें सुनते हुए मौके पर ही 30 शिकायतों का निस्तारण किया। कुछ समस्याओं पर सम्बंधित अधिकारियों को तय समय के भीतर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश भी दिए। ई ब्लाक निवासी प्रदीप सजवाण ने भूमिधर विस्थापित की हैसियत से आवंटित प्लाट पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। जिस पर एसडीएम टिहरी को 3 दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट उलब्ध कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *