अधिनियम के तहत दर्ज वादों का किया निस्तारण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सहायक श्रम आयुक्त कोटद्वार के समक्ष ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम के तहत दर्ज वादों का निस्तारण करते हुए श्रमिकों को चेक वितरित किए गए। इस दौरान श्रमिकों को श्रम कानून के बारे में भी जानकारी दी गई।
कोटद्वार में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में आयोजित अदालत में 20 श्रमिकों को चेक के माध्यम से 72.95 लाख की धनराशि दी गई। साथ ही 70 वादों के निस्तारण के बाद श्रमिकों को 2.12 करोड़ की धनराशि के चेक दिए गए। वन विकास निगम के विरूद्ध लगाए गए 55 वादों के सापेक्ष 49 वादों का निस्तारण किया गया। सर्वाधिक प्रकरण सेवानिवृत्ति के उपरांत दैनिक श्रमिकों को ग्रेच्युटी न दिए जाने के मामले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *