आढ़त काटने को लेकर किसान और आढ़ती में विवाद

Spread the love

काशीपुर। आढ़ती के पास सरसों बेचने गये किसान व आढ़ती का आढ़त को लेकर विवाद हो गया। ग्राम बेरिया निवासी रोशन सरना अनाज मंडी स्थित एक आढ़त पर अपनी सरसों की फसल बेचने आया था। रोशन ने 15 कुंतल फसल तुलवाई। आरोप है आढ़ती ने उसकी फसल पर एक प्रतिशत सीडी काटने और बारदाने का पैसा काटने की बात कही। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो यहां भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा और आढ़ती की ओर से सत्यवान गर्ग ने दोनों पक्षों के साथ वार्ता की। इस वार्ता में आढ़ती ने अपनी गलती मानी। इसके बाद मामले का निपटारा हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *