दो पक्षों के बीच हुआ विवाद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पटेल मार्ग स्थित एक दुकानदार की ओर से संप्रदाय विशेष के नाम पर दुकान का नाम रखे जाने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच में सड़क पर विवाद हो गया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक पटेल मार्ग स्थित एक कपड़ों की दुकान में पहुंचे और दुकान का नाम बाबा रखे जाने का विरोध करने लगे। युवक दुकानदार से कहते सुनाई दे रहे हैं वह नाम सिर्फ हिंदु समुदाय के लोगों को रखने का ही अधिकार है। जिसके बाद दुकानदार बाबा नाम के बोर्ड को हटाने की बात कहने लगा। साथ ही दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान का नाम तीस वर्ष से यही है। लेकिन, इसके बाद भी यदि किसी को भी इस नाम से आपत्ति है तो वह इस नाम को हटा देंगे। इसी दौरान उक्त स्थान पर युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचते है और वीडियो बना रहे युवकों पर संप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच सड़क पर विवाद होने लगा। बढ़ती हाथापाई को देख कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *