मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद

Spread the love

नैनीताल। नगर के मल्लीताल चीना बाबा चौराहे पर दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत युवक ने दूसरे यवक के घर जाकर मारपीट कर दी। रात को हंगामे के बाद पीड़ित पक्ष कोतवाली कार्रवाई की मांग लेकर पहुंच गया। हल्द्वानी मूल निवासी युवक व उसका साथी शनिवार रात कार से हाईकोर्ट की ओर जा रहा था। इस दौरान चीना बाबा चौराहे पर नशे में धुत एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। किसी तरह चौराहे पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। जिसके बाद हल्द्वानी निवासी युवक दोस्त के घर चला गया, लेकिन नशे में धुत युवक ने रात को उसके दोस्त के घर जाकर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान हल्ला हुआ तो युवक मौके फरार हो गया। इधर, सूचना के बाद एसएसआई कश्मीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर पूछताछ की। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। रविवार पुलिस ने लिए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। जिसके बाद दोनों पक्षों को फटकार लगाई। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक एक दूसरे की पहचान के निकले। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *