48 घंटे बाद भी नहीं हटी प्रचार सामाग्री

Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद में आचार संहिता को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। आचार संहिता लगने के 48 घंटे बाद भी सार्वजनिक स्थानों, भवनों से प्रचार सामाग्री नहीं हटाई गई है। सोमवार को नगर के घंटाकरण में राजनीतिक दलों के बैनर लटके दिखाई दिए। जब नगर में ही प्रचार सामाग्री नहीं हटाई गई है तो ग्रामीण इलाकों में तो दूर की बात है। नगर के साथ ही चंडाक, एंचोली, जाजरदेवल क्षेत्र में भी जगह-जगह भवनों में होर्डिंग, पोस्टर लटके दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *