दिव्यांग व स्कूली बच्चों को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य रमेश द्विवेदी की ओर से अपनी पिता की पुण्य स्मृति में दिव्यांग जनों के साथ ही स्कूली बच्चों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी दिव्यांग व गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई।
शुक्रवार को निंबूचौड़ में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमेश द्विवेदी ने अपनी पिता स्व. पीडी द्विवेदी की पुण्य स्मृति में तीस दिव्यांग व स्कूली बच्चों को कंबल बांटे। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल ने कहा कि समाज में रहने वाले दिव्यांग व गरीब परिवारों की मदद के लिए हमें गंभीरता से कार्य करना चाहिए। मुख्य वक्ता सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि आज के भौतिक चकाचौंध में मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। इस मौके पर संगठन के महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद नेगी, जयवीर सिंह रावत, श्रीकांत ममगार्इं, जनार्दन ध्यानी, प्रवेश नवानी, केशर सिंह असवाल, सुरेंद्र लाल आर्य, धीरज घर बछुवाण, राजेंद्र प्रसाद, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *