जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Spread the love

चमोली : कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल बांटे। एसडीएम अबरार अहमद के नेतृत्व में पोखरी तहसील के अंतर्गत 16 और जिलासू तहसील के अंतर्गत 12 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। एसडीएम ने कहा कि शीतकाल में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सिताबू लाल और आरके आशुतोष रावत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *