जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति भी जागरूक किया गया।
प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन की पहल पर खूनीबड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेत्री सुनीता कोटनाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। महिलाओं को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। भाजपा नेता गौरव जोशी ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने कार्यशाला में मौजूद महिलाओं से अन्य महिलाओं तक जानकारी पहुंचाने की भी अपील की। कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति का बेहतर विकास होना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक शिवांगी जोशी ने बताया कि सोसायटी महिलाओं के हितों को लेकर अभियान चला रही है। इस दौरान उन्हें स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रानी नेगी, बबीता, मीनू डोबरियाल, दीपिका नवानी, कुसुम नेगी, गौरव जोशी, विजय रावत आदि मौजूद रहे।