गरीब और मेधावी छात्रों को वाटर बोतल और गर्म कपड़े बांटें

Spread the love

नई टिहरी। तीर्थनगरी स्थित प्राचीन श्री रघुनाथ कीर्ति संस्त परिसर के गरीब, मेधावी छात्रों को हिंदू हेल्प लाइन के प्रदेश संयोजक अशोक टोडरिया ने गर्म कपड़े तथा ठंडे और गर्म पानी रखने के लिये वाटर बोतल भी वितरित की। श्री बदरीश पंडा पंचायत कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने छात्रों की मांग पर विद्यालय को शीघ्र ही कम्प्यूटर सेट देने की भी घोषणा की। प्रधानाचार्य ड़ शैलेंद्र नारायण कोटियाल, ड़ सुशील बडोनी, अमित बंदोलिया, प्रीति तिवारी, अविनाश कोटियाल ने इस पहल का स्वागत करते आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *