100 दिव्यांगों को कंबल वितरित किये

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लक्ष्मी चैरिटेवल ट्रस्ट की ओर से करूणा दिव्यांग स्वायत सहकारिता समूह के 100 लोगों को कंबल वितरित किये गये। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने कंबल बांटे।
इस मौके पर ओमप्रकाश भारती ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। मानव सेवा के लिए व्यक्ति को कृत संकल्पित होना चाहिए। ठंड के समय किसी असहाय को सहायता पहुंचाना परोपकार का कार्य है। इसी प्रकार संस्था अन्य सामाजिक कार्यों मे भी अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष किशोर रौतेला, कोषाध्यक्ष शशि लखेड़ा, सचिव हेमलता देवी, राकेश घिल्डियाल, शंकर दत्त सती, लक्ष्मी भारती, बृजेश चन्द्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *