गरीब व असहाय परिवारों को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से क्षेत्र के गरीब व असहाय परिवारों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 90 परिवारों को कंबल दिए गए।
रविवार को देवी रोड स्थित चंद्रवर्ती पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संगठन के अध्यक्ष पीएल खंतवाल कहा कि वर्तमान में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गरीब व असहाय परिवारों को मदद उपलब्ध हो सकें इसके लिए संस्थाओं के साथ ही समाज के संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए। कहा कि संस्था की ओर से प्रति वर्ष गरीब व असहाय परिवारों को कंबल वितरित किए जाती है। इस मौके पर डा.नंदकिशोर ढौंडियाल, जयेंद्र नेगी, अजय खंतवाल, सत्य प्रकाश थपलियाल, सुरेंद्र आर्य, रघुवीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद नेगी, मेहरबान सिंह चौहान, जनार्दन ध्यानी, आरपी पंत, वीएस गुसाईं, केशर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *