विद्यार्थियों को बांटे कम्बल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत डू समथिंग सोसायटी द्वारा महाविद्यालय के 20 निर्धन छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव लोकमणिपुर सिगड्डी के 30 अत्यंत निर्धन परिवारों को कम्बल वितरित किए गये। कार्यक्रम का प्रारम्भ शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय व डू समथिंग सोसायटी की ओर से सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत यह कार्य किया जा रहा है। सोसायटी संरक्षक प्रकाश चन्द्र कोठारी ने कहा कि सोसायटी सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका अदा कर रही है जो भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्नत भारत अभियान की संयोजक डा. गीता रावत शाह ने केन्द्र सरकार के उन्नत भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय सेवित गांव के ग्रामीणों सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *