भोले महाराज के जन्म दिवस पर बांटे वस्त्र व शैक्षणिक सामग्री

Spread the love

हंस कल्चरल सेंटर के कार्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
हंस कल्चरल सेंटर के संस्थापक भोले महाराज का जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सदस्यों ने गरीब व असहाय परिवार के लोगों को वस्त्र दान करने के साथ ही विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
बुधवार को हंस कल्चरल सेंटर के कार्यालय में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि समाज के गरीब व असहाय लोगों के उत्थान के संकल्प को माता मंगला व भोले महाराज सफलतापूर्वक पूरा कर रहे हैं। वे निस्वार्थ भाव से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। संस्था समाज की धारा से कटे लोगों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। इस अवसर पर अजेय कुमार ने महिलाओं को वस्त्र और स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। संस्था के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने भी कुष्ठ आश्रम में वस्त्र और मिष्ठान वितरण किया। तत्पश्चात संस्था कार्यालय में केक काटकर भोले महाराज का जन्म दिन मनाते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष अजय कुमार पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, कांग्रेस नेता प्रवेश रावत, अनीता आर्य, अविरल पंत, समाज सेवी चांद बख्श, मानेश्वरी बिष्ट, पंकज भाटिया, वीरेंद्र रावत और सविता खंडूड़़ी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *