स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर बांटी दवाईयां

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : समर्थ नारी समर्थ भारत महिला संगठन के तत्वावधान में वार्ड नंबर 11 बिचली रांई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रिजु द्वारा लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श के साथ ही दवाइयां भी वितरित की गई।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लोगों ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से दिए जा रहे उपचार का स्वास्थ्य शिविर में लाभ लिया। समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की प्रदेश प्रभारी कुसुम चमोली ने बताया कि संगठन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। बताया कि आगे भी संगठन द्वारा इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस मौके पर समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की जिला संयोजिका रेखा चौहान, जय श्री, गंगा मंमगाई, गीता राना सहित संगठन से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *