आपदा प्रभावितों को बांटे छाते और तिरपाल

Spread the love

नई टिहरी। दैवीय आपदा पीड़ितों को विधायक विक्रम सिंह नेगी ने मदननेगी उप तहसील में छाते व तिरपाल बांटे। इस मौके पर विधायक नेगी ने कहा कि शासन-प्रशासन आपदा व बारिश से पीड़ितों की तत्परता से मदद करें। मदन नेगी में छाते व तिरपाल बांटने के मौके पर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि बरसात में क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। कई सड़कें बंद होने के साथ ही ग्रामीण रास्ते व खेती बदहाल है। लोगों के घरों आंगनों को भी नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों की यथासंभव सहायता करेंगे। उन्होंने कहा की सरकार को नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावितों की शीघ्र सहायता करनी चाहिए। नायब तहसीलदार राजेन्द्र गुंसोला ने कहा कि प्रभावितों को राहत राशि का आवंटन किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पूर्व प्रधान गंभीर सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, विजय सिंह नेगी बुद्घि राम जुयाल, पूर्ण नंद रतूड़ी, गुमान सिंह पंवार, शुभम नेगी, रोशन लाल, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *