आपदा पीड़ित 40 परिवारों को कंबल वितरित किए

Spread the love

नैनीताल। शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कलेज में सोमवार को लेडीज बोट हाउस क्लब नैनीताल के पदाधिकारियों द्वारा आपदा पीड़ित 40 परिवारों को कंबल वितरित किए गए। क्लब पदाधिकारियों ने पीड़ितों को भविष्य में भी मदद का आश्वासन दिया।
बलिया नाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुख्तार अली ने क्लब के पदाधिकारियों द्वारा दी गई मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया। क्लब के संरक्षक देवेंदर आनंद तथा सचिव किरण टंडन ने कहा कि क्लब आपदा पीड़ितों की मदद के लिए इस मुहिम को आगे भी जारी रखेगा। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह अधिकारी ने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान क्लब की कोषाध्यक्ष मीना अरोड़ा, ललिता चौधरी, रेनू, उमा लांबा, रविंदर, संगीता पंत, गीता शाह, नवीन चंद्र धूसिया, नवीन पांडे, धर्म कीर्ति आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *