अभियुक्त को 6 माह के लिए किया जिला बदर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने एक अभियुक्त को छ: महीने के लिए जिला बदर किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में गुंडा एक्ट के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिले के शाहरूख को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। जिला बदर किए गए अपराधी शाहरूख पुत्र मो. अतीक, निवासी स्टेडियम कॉलोनी, लकड़ी पड़ाव थाना कोटद्वार का समाज में भय व्याप्त है। जिसके चलते अपराधी को 6 माह के लिए जिला बदर किया है। उन्होंने जिला बदर की अवधि के दौरान अपराधी पर कड़ी नजर रखने व जिले की सीमा में प्रवेश न करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *