जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित की

Spread the love

बागेश्वर। सड़कों को गढ्ढा मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी ने कमर कस ली है। उन्होंने जांच समिति का गठन किया कर दिया है। विकास खंड वार यह जांच होगी और सड़क महकमों पर भी कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी विनित कुमार ने कहा कि आयुक्त कुमाऊं मंडल के 31 अक्टूबर 2021 तक प्रदेश के सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। अब गड्ढा मुक्त सड़कों की जांच की जा रही है। जिसके लिए विकासखंड वार जांच समिति का गठन किया गया है। जिसमें विकास खंड बागेश्वर के लिए उपजिलाधिकारी बागेश्वर, अधिशासी अभियंता लोनिवि बागेश्वर, पीएमजीएसवाइ बागेश्वर, विकास खंड गरुड़ के लिए उपजिलाधिकारी गरुड़, अधिशासी अभियंता लोनिवि बागेश्वर, पीएमजीएसवाइ बागेश्वर तथा विकास खंड कपकोट के लिए उपजिलाधिकारी कपकोट, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोनिवि कपकोट, पीएमजीएसवाइ कपकोट को जांच समिति का सदस्य नियुक्त किया है। समिति 15 सिंतबर से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग एवं जिला मार्ग में भरे गए गडढों की गहनता पूर्वक जांच कऐगी। अपनी स्पष्ट आंख्या एक सप्ताह के भीतर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *