किसान सभा का जिला सम्मेलन शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय में अखिल भारतीय किसान सभा का दो दिवसीय जिला सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने नगर मुख्यालय में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार से शुरू हुए किसान सभा के सम्मेलन के पहले दिन किसान सभा ने संगम बाजार से रैली की शुरुआत की। जो केदारनाथ तिराहा होते हुए रुद्रा कांप्लेक्स तक पहुंची। इस मौके पर उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात संगम बाजार में शुरू हुए सम्मेलन में किसान सभा के प्रान्तीय महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि वर्ष-2014 से देश की सत्ता में ऐसी किसान व मजदुर विरोधी सरकार बैठी है जिसने लगातार पूंजीपतियों के दबाव में किसानध्मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर दमन कर रही है। देश के किसान दंगों में पांच सौ किसान संगठनों ने संगठित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक वर्ष तक आंदोलन चलाकर मुंहतोड़ जबाब दिया है। कहा कि आज देश में कमर तोड़ महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। जिससे आम जनता त्रस्त है। किसान सभा के जय सिंह नेगी ने झंडारोहण कर किसान आंदोलन व आपदाओं में मारे गए लोगों के शोक में शोक प्रस्ताव पारित करने के बाद दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सोमवाल, सीटू जिला महामंत्री वीरेंद्र गोस्वामी, दौलत सिंह रावत, अषाड सिंह धिरवाण, इंद्र लाल, भरत भंडारी समेत भारी संख्या में किसान सभा से जुड़े लोग मौजद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *