हर वर्ष तरक्की कर रहा जिला सहकारी बैंक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला सहकारी बैंक लि0 गढ़वाल (कोटद्वार) मुख्यालय का शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक देहरादून के मुख्य महाप्रबंधक वीके बिष्ट ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक के कर्मचारी व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
सर्वप्रथम बैंक के महाप्रबन्धक सूर्य प्रकाश सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेट कर वीके बिष्ट का स्वागत किया गया। बैंक की वित्तीय स्थिति के विषय में महाप्रबन्धक द्वारा बताया गया कि बैंक का सकल लाभ गत वित्तीय वर्ष में 13 करोड़ था जिसके प्रचलित वित्त वर्ष में गत वर्ष के सापेक्ष अधिक रहने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त बैठक में बैंक के निक्षेप, वितरण, वसूली, एऩपी़ए़ एवं डिजिटल बैंकिंग की प्रगति पर चर्चा की गयी। बैठक में गत वर्ष के मुकाबले बैंक की तरक्की पर खुशी व्यक्त की गई। बैठक में मुख्य महाप्रबन्धक नाबार्ड द्वारा संयुक्त देयता समूह, कृषि उत्पादक संगठन एवं समितियों के व्यवसाय वृद्घिकरण आदि प्रमुख विषयों पर बैंक का मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड भूपेन्द्र सिंह, नाबार्ड अधिकारी श्री दीपक गाडेकर, बैंक के सचिव/महाप्रबन्धक सूर्य प्रकाश सिंह व बैंक उपमहाप्रबन्धक प्रवीन कुमार, चिराग बिष्ट एवं भूपेन्द्र सिंह तथा शाखा प्रबन्धक प्रदीप रावत, दीपचन्द्र पाण्डेय, जीके सिंह, देवेन्द्र प्रताप एवं मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारी राजीव चौहान, जिनेन्द्र नेगी, गौरव भट्ट, धर्मेन्द्र चौहान, शिव सिंह भण्डारी, पूर्ण सिंह रावत, संतोष रावत, प्रवीन गुसाई, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *