विपिन बने विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा सुनील बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल की संस्तुति के बाद मोर्चा का विस्तार किया। उन्होंने नगर के ग्राम पंचायत बाड़ी निवासी विपिन बिष्ट को युवा मोर्चा अल्मोड़ा के विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। जबकि पंकज बजेठा को विधि प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक, चंदन मेहता को जागेश्वर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। विपिन के विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त होने पर युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ वर्मा, कुमाऊं संयोजक मनीष बिष्ट, पंकज बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मनीष कनवाल, दीपक आदि ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *