जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में बनाया गया है मतगणना स्थल
जयन्त प्रतिनिधि।
विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर होने वाली गतणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर दी हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।
राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में बनाए गए मतदान स्थल का निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद की समस्त विधानसभाओं की मतगणना अलग-अलग कक्षों में की जाएगी, जिसके लिये कार्मिकों को नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के दिवस पर किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिये विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान उन्होंने मीडिया सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर, पेजयल, खान-पान स्थल सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर नेट व्यवस्था, पेजयल, खान-पान, टेबल, कुर्सी सहित अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरूस्थ करना सुनिश्चित करें। कहा कि मतगणना के लिये नियुक्त किये गये कार्मिकों का रैण्डामाइजेशन 09 मार्च को किया जाएगा, जिससे कार्मिकों को अपने-अपने विधानसभा वार मतगणना की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मतगणना से पूर्व पार्टी प्रत्याशियों/पदाधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी। जिससे उन्हें मतगणना की संपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने समस्त अधिकारी व कार्मिकों को निर्देशित किया कि गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *