कोषागार कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी में शनिवार को कोषागार कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
शनिवार को आयोजित बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, अवधेश चंद्र को महामंत्री, नीरज नेगी को उपाध्यक्ष, मनीषा नेगी को महिला उपाध्यक्ष, आदर्श सिंह राणा को कोषाध्यक्ष, अमन सिंह रौथाण को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में सुमित रतूड़ी को संप्रेषक, आशीष गोस्वामी को संरक्षक व मनोज सती को सलाहकार चुना गया। नवनियुक्त पदाधकारियों ने कहा कि सहायक लेखाकार पद का वेतनमान 46 सौ करने, लेखाकार पद पर पदोन्नति कर ग्रेड वेतन 48 सौ करने, आईएफएमएस भत्ते का लाभ देने, बैंको की तरह चौथे शनिवार को अवकाश देने सहित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। इस मौके पर चुनाव अधिकारी, आशीष, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, पंकज थपलियाल, सिम्मी राणा, श्वेता बिष्ट, अमित रावत, राहुल गुसांई, विकास चौहान, सोनिया जाटव, वर्षा बोहरा, राहुल चौहान, आयुष कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *