जिला स्तरीय चयन 25 फरवरी को

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा उत्तराखंड राज्य के शासकीय अधिकारी, कर्मचारी का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज शतरंज पुरूष व महिला के लिए जिला स्तरीय चयन 25 फरवरी को इंडोर क्रीड़ा हॉल में किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के शासकीय अधिकारी, कर्मचारी का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज शतरंज पुरुष व महिला के लिए जिला स्तरीय चयन 25 फरवरी को इंडोर क्रीड़ा हॉल में किया जाएगा। राज्य सरकार के वेतन अधिष्ठान बजट से वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिक पुलिस, सेना, निगम को छोड़कर कर्मचारी जिला स्तर चयन में प्रतिभाग करने के लिए पात्र होंगे। बताया कि राज्य स्तरीय चयन 27फरवरी को नवीन बहुउदेशीय क्रीडा हाल परेड ग्राउंड देहरादून में होगा। बताया कि ट्रायल्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की प्रति, आरटीपीसी आर रिर्पोट, आईडी के साथ ही संबंधित कार्यालयाध्यक्ष से अनुमति प्रमाणपत्र लाना आवश्यक होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *