जनपद स्तरीय युवा महोत्सव 30 को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग पौड़ी के तत्वाधान में आगामी 30 दिसम्बर को प्रेक्षागृह पौड़ी में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाना है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य एवं एंकाकी नाटक में विजयी टीमें प्रतिभाग करेगी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जायेगा। कहा कि जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में विजेता टीमें देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *