बाजपुर में जिलाधिकारी ने की क्रप कटिंग

Spread the love

काशीपुर। जिलाधिकारी की निगरानी में ग्राम चकरपुर में क्रप कटिंग की गई। इस दौरान डीएम और एसडीएम ने भी क्रप कटिंग की। शनिवार को डीएम युगल किशोर पंत टीम के साथ गांव चकरपुर पहुंचे। षि एवं सांख्यकी विभाग के नियमानुसार अशोक कुमार के खेत में 43़3 वर्ग मीटर का प्लट बनाकर क्रप कटिंग के लिए चिह्नित किया गया था। इस दौरान निर्धारित खेत से कुल 16़800 किग्रा गेहूं प्राप्त हुआ। इस प्रकार औसतन उपज 38़64 कुंतल प्रति हेक्टेयर (15़456 कुंतल प्रति एकड़) आंकी गई। बताया जिले में क्रप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकडे तैयार किये जाते है। यहां एसडीएम राकेश तिवारी, तहसीलदार अक्षय भट्ट, अपर सांख्यिकी अधिकारी पूरन चंद्र बरशिलिया, उत्तम सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनीति पाल, राजस्व उपनिरीक्षक अशीष चौहन, विपिन चौहान, जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल हैरी, बलदेव सिंह, आशीष ठाकुर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *