जिलाधिकारी ने किया पंत पार्क का निरीक्षण

Spread the love

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मल्लीताल पंत और बीएम साह पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 सितंबर शाम शाम तीन बजे कार्यक्रम के अनुसार नैनीताल पहुंचेंगे और शहर में हुए विकास कार्यों समेत बाजारों में किये जा रहे सौंदर्यीकरण का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने संभावना जताई कि मुख्यमंत्री 28 सितंबर की सुबह दसवीं रन टू लिव मानसून मैराथन को हरी झंडी दिखा सकते है। यहां अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता, रन टू लिव संस्था के अध्यक्ष हरीश तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *