डीएम अध्यक्षता में हुई जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक

Spread the love

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की प्रगति एवं आगामी वित्तीय वर्ष हेतु प्रस्तावित कार्यो एवं चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं उनके तामीरदारों को बेहतर सुविधाएं दी जाए। बायोमेडिकल वेस्ट बिलों का अकलन एवं परीक्षण के उपरान्त भुगतान करें। जिला चिकित्सालय में स्थापित जनरेटर एवं एंबुलेंस वाहन पार्किंग में टिन शेड का निर्माण किया जाए। उन्होंने फिजियोथैरपी अनुभाग में वेव डाइथर्मी एवं अल्ट्रा सोनिक मशीन क्रय करने की स्वीति भी दी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 अलिन्द पोखरियाल ने चिकित्सा प्रबंधन समिति के समक्ष आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बताया कि विगत माह अप्रैल से 30 नवंबर,2022 तक 2़48 करोड़ की आय और चिकित्सा व्यवस्थाओं के संचालन में 1़03 करोड़ का व्यय हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित कार्यो को भी स्वीति हेतु समिति के समक्ष रखा। नगर पालिका अध्यक्ष ने चिकित्सालय के सीनियर सिटिजन वार्डो में टीवी लगाने का सुझाव दिया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, अपर जिलाधिकारी डा़अभिषेक त्रिपाठी, सीटीओ सूर्य प्रताप सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *