जनपदीय विज्ञान महोत्सव आज से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आदर्श विद्यालय राजकीय इण्टर कॉलेज कोटद्वार में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव 17 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। विज्ञान महोत्सव में जनपद पौड़ी के 15 विकासखण्डों से लगभग 600 बाल वैज्ञानिक भाग लेंगे। जिसमें जूनियर/ सीनियर वर्ग में विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला एवं विज्ञान ड्रामा होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञान महोत्सव में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खड्डी भूषण तथा विशिष्ट अतिथि महेन्द्र अग्रवाल व मुख्य संयोजक डा.आनन्द भारद्वाज, शिक्षा अधिकारी पौडी, प्रधानाचार्य जगमोहर्न ंसंह रावत, रबीन्द्र रावत, शिक्षा अधिकारी दुगड्डा, गरिमा, दौलत सिंह गुसांई, आदि शिक्षक शिक्षिकायें सम्मिलित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *