जिला पूर्ति विभाग की टीम ने की छापेमारी, 23सिलेंडर बरामद

Spread the love

रुद्रपुर। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने शहर के कई वार्डो में छापामार कार्रवाई करते हुए गैस की रिफिलिंग कर कई दुकानदारों से गैस सिलेडर बरामद किए है। जिसमें कालाबाजारियों में हडकंप मच गया है। टीम ने आरोपियों की सूची बनाकर बरामद सिलेंडर गैस एजें सी के सुपूर्द कर दिया है। जिला पूर्ति विभाग में कार्यरत पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी के नेतृ त्व में अनुसेवक मुन्ना और चालक खड़क सिंह रावत शहर के भूरा रानी,छतरपुर,ट्रांजिटकैप,भदईपुरा,भूरारानी,आदर्श कलोनी और ती न पानी डाम इलाके में पहुंचे और घनी आबादी में किराना स्टोर सहित छोटे-छोटे खोखे बनाकर घरेलु गैस सिलेंडर की रिफिलिंग करने पर कई दुकानदारों को पकड़ा और मौके से इंडैन के दो,भारत के 18 और एचपी कंपनी के तीन घरेलु गैस सिलेडर बरामद किए। साथ ही मौके से रिफिलिंग करने के उपकरण भी बरामए किए। जिस पर टीम ने सभी आरोपियों की एक सूची बनाकर नोटिस भेजा और जवाब मां गा। वहीं बरामद सिलेंडरों को संबंधित गैस एजेंसियों के सुपूर्द कर दि या। उधर,पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वार्डो में गैस की कालाबाजारी होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई और मौके से कई घरेलु गैस सिलेडर बरामद किए गए और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी है और आगे भी छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *