20 को होगा जनपद की टीम का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि जिला खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड राज्य के शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती (पुरूष व महिला) हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल का आयोजन आगामी 20 दिसम्बर को 11 बजे से इंडोर क्रीड़ा हॉल कंडोलिया में आयोजित किया जा रहा है।
क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के वेतन अधिष्ठान बजट से वेतन प्राप्त करने वाले कार्मिक (पुलिस, सेना व निगम को छोड़कर) जनपद स्तर पर चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने के लिए पात्र होंगे। कहा कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 26 दिसम्बर को बास्केटबॉल परेड ग्राउंड देहरादून, भारोत्तोलन महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर देहरादून एवं कुश्ती स्पोर्टस स्टेडियम हरिद्वार में होगा। उन्होंने कहा कि जनपद व राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। जनपद स्तरीय ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड की छाया प्रति, कार्मिक की विभागीय आईडी, ईमेल, व संबंधित कायालयाध्यक्ष से अनुमति प्रमाणपत्र/अनापत्ति पत्र लाना आवश्यक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *