भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

 

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक पार्टी कार्यालय पाताल देवी में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा खान ने की। संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री तस्लीम अंसारी ने किया। बैठक में जिला एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा गरीबों के कल्याण हेतु, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्घ है। गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष राजा खान, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री तस्लीम अंसारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद मुदस्सर, आदिल खान, जफर खान, जियाउल रहमान, अमन अंसारी, मुहम्मद हसीन अंसारी, अमर, दिनेश दानू, शाहिद, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *