खाई में गिरी कार, एक की मौत तीन घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पौड़ी जनपद के अन्तर्गत के ग्राम अगरोड़ा से देहरादून जा रही एक कार घुड़दौड़ी के पास गहरी खाई में गिर गई। जिसमें कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए है, जिनका जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार चल रहा है।
गुरूवार को पौड़ी कोतवाली प्रभारी विनोद गुंसाई ने बताया कि बुधवार को पौड़ी के अगरोड़ा गांव से देहरादून जा रही एक कार घुड़दौड़ी के पास अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार धनंजय नैथानी जाख 42, चालक सुरजीत सिंह निवासी सिल्डी, सोनी निवासी सिल्डी, सुमन देवी निवासी सिल्डी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चालक सुरजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *