मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया

Spread the love

नैनीताल। मंडलायुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को मंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में रखे दस्तावेज व पुराने अभिलेखों से संबंधित पटल सहायक को जानकारी न होने पर नाराजगी व्यक्त कर संबंधित पटल सहायक को तीन दिन के भीतर सभी फाइल की अनुक्रमणिका को समझने व स्वयं को अपडेटेड करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के कोर्ट के रिकर्ड व ब्रिटिश काल के भी दस्तावेज कार्यालय में संरक्षित किये जाते हैं। निरीक्षक के दौरान कार्यालय में आने वाली डाकों की प्राप्ति का रखरखाव सही पाया गया। लेकिन कार्यालय से अन्य विभागों व जिलों को प्रेषित की जाने वाली डाकों के रखरखाव व अंकन में कमी पायी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *